{"_id":"689cd77f39089880aa02c7c9","slug":"high-school-student-dies-due-to-electric-shock-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135773-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: करंट लगने से हाईस्कूल के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: करंट लगने से हाईस्कूल के छात्र की मौत
विज्ञापन
इंदरगढ़। बाथरूम में करंट लगने से बुधवार को हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर छात्र को बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम उधमपुर निवासी पंकज (15) हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सुबह विद्यालय जाने से पहले पंकज बाथरूम में नहाने के लिए गया था। सबमर्सिबल चलाते समय पंकज को करंट लग गया। इस कारण वह बाथरूम में ही गिर गया। आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पंकज को बाहर निकाला। इसके बाद निजी चिकित्सक के पास ले गए।
वहां पर चिकित्सक ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पंकज पढ़ाई में तेज और व्यवहार में शांत स्वभाव का था, उसकी अचानक मौत से सभी स्तब्ध हैं। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।