फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Heat shiver from cold wave, five deaths due to cold

शीतलहर से हाड़ कांपे, ठंड लगने से पांच की जान गई

Thu, 04 Jan 2018 12:14 AM IST
kannauj
kannauj Updated Thu, 04 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Heat shiver from cold wave, five deaths due to cold
छिबरामऊ में अलाव जलाने के लिए लकड़ी ले जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज/मानीमऊ। बुधवार को जिले में ठंड का कहर बरपा। जिले में ठंड लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। लोग दिन भर सूरज के दर्शन करने को तरस गए। सुबह से जारी शीतलहर ने हाड़ तक कंपकंपा डाले। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। अलाव तापकर लोगों ने किसी तरह ठंड से बचाव किया। मौसम के बदले मिजाज के कारण जिला अस्पताल में सांस के रोगियों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। रोजाना करीब 15-20 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने तापमान में अभी और गिरावट की बात कही है। उधर, मानपुर गांव के पास एक वृद्ध की ठंड से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  
विज्ञापन


25 दिसंबर से शुरू हुई ठंड का कहर अभी तक जारी है। गलन के चलते सरकार और गैरसरकारी कार्यालयों, चौराहों, नुक्कड़ों में लोग आग तापते दिखे। बड़ी संख्या में लोग घरों में हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा लेते रहे। लोगों छोटे बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। बुजुर्ग भी गर्म कपड़ों में घरों में दुबके रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत दो पहिया वाहन चलाने वालों को हुई। उधर, सीएसए के मौसम विज्ञानी अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह से ही ठंड परेशान करेगी। आंशिक बादल छाए रहेंगे, हवाएं चलेंगी। कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। ठंड के मिजाज को देखते हुए कोयला व लकड़ी की बिक्री भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


खरीद में आई तेजी के बावजूद कोयले के दाम फिलहाल स्थिर हैं। सोमवार को बाजार में लकड़ी का कोयला 35-40 रुपये प्रति किलो बिका। इसके साथ ही जलाऊ लकड़ी की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ने लगी है। मानीमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलारपुर निवासी ओम प्रकाश कटियार (60) पुत्र बृज नंदन साइकिल से नलकूप पर सोने आ रहे थे, तभी उन्हें सर्दी लग गई। ठिठुरन के चलते उनके हाथ-पैर अकड़ गए और वह बाईपास पर मानपुर गांव के पास साइकिल से नीचे सड़क पर गिर गए। सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे उनका शव और साइकिल पड़ी देखी। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए सर्दी लगने से मौत का हवाला देेते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर ने बताया कि सर्दी लगने से वृद्ध की हुई मौत की उन्हें जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, गांव मंसुखपुर्वा निवासी योगेंद्र सिंह यादव की नौ वर्षीय पुत्री रश्मी मंगलवार सुबह सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी ठंड लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए। कानपुर में उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनो ने बताया कि उनकी बेटी की मौत ठंड लगने से हो गई। प्रशासन को बगैर सूचना दिए परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।  विशुनगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, मोहल्ला दीक्षितान निवासी महेशचंद्र दीक्षित का पुत्र वेदप्रकाश (28) सुबह उठकर मवेशियों को चारा डाल रहा था। अचानक उसे सर्दी लग गई और वह कांपने लगा। परिजनों ने उसे चाय पिलाई। इसी दौरान वह बेहोश हो गया।


परिजन अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुला रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। ग्राम कुडऱा में भाजपा नेता एंव लोधी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामबक्श उर्फ नेता के पिता लालबहादुर लोधी (75) की देर रात ठंड से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सर्दी लगने के कारण लालबहादुर बीमार चल रहे थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही कई भाजपा नेता और रिश्तेदार भी गांव पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। पाल मोहल्ला में मध्यप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत प्रेमनरायन त्रिवेदी (68) की ठंड से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह अचानक उन्हें सर्दी लगी और हालत खराब हो गई। वह अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण सर्दी में भी प्रशासन ने कस्बे में अलाव की व्यवस्था नहीं की है। छिबरामऊ के उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने बताया कि विशुनगढ़ क्षेत्र में ठंड से मौतों के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है, जबकि वह उसी क्षेत्र के ग्राम धरनीधरपुर नगरिया मे अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच करने गए थे, फिर भी कानूनगो और लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि ठंड से मौत हुई है, तो शासन के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed