फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Health department alert on Diwali

Kannauj News: दीपावली पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

Fri, 17 Oct 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Health department alert on Diwali
तालग्राम। दीपावली पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। सीएचसी पर दुर्घटना से संबंधित मरीजों के लिए सीएचसी पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सीएचसी प्रभारी ने कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


दीपावली पर पटाखों आदि से जलने या अन्य दुर्घटना पर मरीजों को तत्काल इलाज देने के लिए सीएचसी पर भी स्वास्थ्य कर्मियों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि दीपावली के दिन इमरजेंसी ड्यूटी का रोस्टर बनाकर संबंधित स्टाफ को उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी जरूरी दवाइयां, खासतौर पर जलने और दुर्घटना के मरीजों से संबंधित दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चीफ फार्मासिस्ट को निर्देशित किया गया हैं।
विज्ञापन

प्रसव की सेवाएं भी सुचारु रखने के लिए हिदायत दी गई है। सीएचसी-पीएचसी कर्मचारियों को अपना मोबाइल नंबर ऑन रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को रेफर करने से पहले उनके संबंध में जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के साथ, इमरजेंसी होने पर ही मरीजों को रेफर किया जाएगा। सीएचसी में ही हर संभव इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed