फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hatya mein pita-putr, bahoo, naatee samet saat ko umrakaid

हत्या में पिता-पुत्र, बहू, नाती समेत सात को उम्रकैद

Tue, 19 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
hatya mein pita-putr, bahoo, naatee samet saat ko umrakaid
कन्नौज। अपर जिला जज-पंचम कोर्ट ने दो साल पुराने हत्या के मामले में पिता-तीन पुत्र, बहू, नाती समेत सात को उम्रकैद व 13-13 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट को जुर्माना न देने पर सभी को नौ-नौ माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। एक ही परिवार के सात लोगोें को सजा मिलने पर परिजनाें में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता संत कुमार ने दुबे ने बताया कि थाना तालग्राम के गढ़िया सकरानी निवासी सत्येंद्र सिंह की पड़ोसी गजेंद्र सिंह से रंजिश चल रही थी। उसने खेत में खरबूजे की खेती करवाई थी। 22 मई 2016 को सत्येंद्र सिंह का भाई राघवेंद्र सिंह सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में गजेंद्र सिंह, पुत्र रजनू, संजय उर्फ संजीव, इकबाल बहादुर, बहू कुसुमलता, नाती गोपू व भतीजे अशोक ने रंजिश के चलते उसका रास्ता रोक लिया। पुरानी बातों को लेकर अभद्रता करने लगे। विरोध पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गांव के लोगों के आने पर तमंचे से फायर कर दिए। इससे लोग डर गए।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल राघवेंद्र की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। भाई सत्येंद्र सिंह ने सभी आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। सोमवार को अपर जिला जज-पंचम अजय कुमार श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपितों को उम्रकैद व 13-13 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट को जुर्माना न देने पर सभी को नौ-नौ माह की अतिरिक्ति सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की ये थी वजह
शासकीय अधिवक्ता के अनुसार आरोपित गजेंद्र सिंह के बड़े पुत्र विपिन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे उसकी बहू कुसुमलता विधवा हो गई। गजेंद्र सिंह को बाद में पता चला कि मृतक राघवेंद्र सिंह ने उसके पुत्र विपिन की हत्या कर दी थी। हत्या को हादसा बनाया गया था। इससे गजेंद्र सिंह का परिवार राघवेंद्र सिंह से रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed