फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   haseran tahaseel ke srjan kee kaarravaee samaapt karane kee maang

हसेरन तहसील के सृजन की कार्रवाई समाप्त करने की मांग

Wed, 20 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
haseran tahaseel ke srjan kee kaarravaee samaapt karane kee maang
एसडीएम गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपते वकील। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। हसेरन तहसील के सृजन की कार्रवाई को तत्काल समाप्त किए जाने की मांग को लेकर वकीलों ने डीएम से संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरव शुक्ला को सौंपा है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर हसेरन तहसील का सृजन किया गया तो वह जन आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू व महासचिव ललित प्रताप सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कन्नौज के छिबरामऊ व तिर्वा के अधिकांश क्षेत्रों को इन तहसीलों से अलग कर नई तहसील हसेरन के नाम से सृजित किए जाने के निर्णय से आम जनमानस में खासा आक्रोश है। पूर्व सरकार ने राजनीतिक लाभ के तहत नई तहसील के सृजन का निर्णय लिया था। यह आम जनमानस व जनहित के हितों के विरुद्ध था। इससे क्षेत्रीय किसानों को काफी क्षति होगी। 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर दूसरी तहसील का वर्तमान छिबरामऊ व तिर्वा तहसील के रहते सृजन किए जाने का कोई औचित्य नहीं है। इसके बाद भी हसेरन तहसील का सृजन किया जाता है तो वकील क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिनकी ओर से पूर्व में विरोध किया गया था, के सहयोग से पुन: जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमोद दुबे, हरगोविंद राजपूत, इब्ने अली, राजेश बाबू, विमलेश तिवारी, करन सिंह, वीके सिंह, आशीष कश्यप, आफताब आलम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed