फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Harsh firing, shot to BJP leader's brother, recruits

हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता के भाई को लगी गोली, भर्ती

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing, shot to BJP leader's brother, recruits
घायल भाजपा नेता का भाई। - फोटो : Amar ujala

जयमाला की रस्म के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली भाजपा नेता के भाई को लग गई। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। भाजपा नेता दिलीप पांडेय ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शनिवार रात गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरारागी कूलापुर निवासी जोर सिंह की पुत्री रूबी की शादी थी। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के हैयातनगर सिंकदरपुर निवासी अभिषेक रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ बारात लेकर गांव पहुंचा था। रात करीब 11 बजे जयमाला की रस्म चल रही थी। पंडाल में बारातियों व घरातियों की भारी भीड़ थी। जयमाला स्टेज के पास कुछ युवक देशी तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। युवकों की टोली में लड़की का चचेरा भाई रिंकू पुत्र प्रताप सिंह भी फायर कर रहा था।
विज्ञापन


तभी अचानक 12 बोर के देशी तमंचे से निकली गोली पास में खड़े गांव निवासी भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पांडेय के भाई रिषी के सिर में लग गई। इससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर गया। इससे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल अवस्था में रिषी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। रविवार को दिलीप पांडेय ने गुरसहायगंज कोतवाली में दुल्हन के चचेरे भाई रिंकू चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed