{"_id":"5ef4e50f8ebc3e42d162c610","slug":"harsh-firing-kannauj-news-knp5675966179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कोटिया गांव में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग में पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया है। एक अज्ञात समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं। गोली लगने से घायल पुरोहित का कानपुर हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोटिया में मंगलवार रात तिलकोत्सव में कुछ लोगों ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी थी। इसमें तिलक चढ़वा रहे पुरोहित विनय कुमार पांडेय की पीठ में गोली लग गई थी। घायल पुरोहित को गंभीर हालत के चलते तिर्वा मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया गया था।
उनका कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुरोहित की पत्नी सोनी ने फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी शैलेंद्र समेत तीन के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेंद्र को गुुरुवार को भवनियापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।