फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   haphte mein do baar sainitaij honge gaanv, korona sankraman se bachaav kee taiyaariyaan jaanchane pahunche nodal adhikaaree

हफ्ते में दो बार सैनिटाइज होंगे गांव, कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियां जांचने पहुंचे नोडल अधिकारी

Wed, 19 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
haphte mein do baar sainitaij honge gaanv, korona sankraman se bachaav kee taiyaariyaan jaanchane pahunche nodal adhikaaree
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस से बचाव के लिए तैयारियों को जांचने बुधवार को नोडल अधिकारी आवास आयुक्त अजय चौहान तहसील इलाके में पहुंचे। खल्ला रूपमंगदपुर, करमुल्लापुर और सराय गोपाल गांव में बैठकें कीं। गांवों को हफ्ते में दो बार सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने खल्ला रूपमंगदपुर के पंचायत घर में आंगनबाड़ी, आशा और नवनिर्वाचित प्रधान से गांव के संबंध में जानकारी ली। गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को चिह्नित कर सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीमारी छिपाएं नहीं, उसे बताएं। हर बीमारी का इलाज होगा। 45 साल से ऊपर के लोगों की सूची तैयार कर वैक्सीनेशन के लिए कहा। उन्होंने गांव के बाहर नौकरी करने वालों की भी सूची बनाने के निर्देश दिए। कहा कि बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी समिति निगाह रखे।
विज्ञापन

डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा से कहा कि हफ्ते में दो दिन गांवों में सफाई अभियान चलाया जाए। इस दौरान फागिंग और सैनिटाइजेशन भी करवाएं। आशा कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों को मेडिकल किट पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद सराय गोपाल और करमुल्लापुर में बैठकें कीं। यहां भी प्रधान, आशा, कोटेदार, एएनएम और मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाएं। इस दौरान एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीडीओ आरएन सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप, एसडीएम देवेश गुप्त, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा, इंस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed