फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Handpumps brother shot in dispute

हैंडपंप के विवाद में भाई को गोली मार दी

Tue, 12 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 12 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Handpumps brother shot in dispute

थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में सरकारी हैंडपंप से

विज्ञापन
पानी भरने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। विवाद बढ़ने पर चचेरे भाई को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया है। घटना की रिपोर्ट पिता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम शंकरपुर में हुकुम सिंह और दुर्विजय सिंह के घर के बाहर सरकारी हैंडपंप लगा है। इससे पानी भरने को लेकर दोनों परिवारों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया।

गालीगलौच के साथ मामले ने इतना तूल पकड़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही गांव में हड़कंप मच गया। गोली छत पर खड़े हुकुम सिंह के पुत्र मनु (30) के पेट में जा धंसी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घर में कोहराम मच गया। किसी तरह घायल को कस्बे की सीएचसी लाया गया।

यहां पर हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना के बाबत हुकुम सिंह उर्फ साधू ने अपने सगे भाई दुर्विजय सिंह और उसके लड़कों अनूप और शीलू के खिलाफ पुत्र को गोली मार कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, गांव में फायरिंग की जानकारी होते ही एसओ रजनेश कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना था कि पानी भरने को लेकर रविवार की शाम को भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। उधर, हुकुम सिंह के परिजनों का कहना है कि जब भी हैंडपंप खराब होता है तो वह लोग मरम्मत कराते हैं, जबकि दुर्विजय के परिजन कभी भी उसे सही नहीं करवाते, पर पानी भरने को लेकर हमेशा विवाद करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed