फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   haindapamp mein karant utarane se mahila kee maut

हैंडपंप में करंट उतरने से महिला की मौत

Sat, 13 Jul 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
haindapamp mein karant utarane se mahila kee maut
तालग्राम(कन्नौज)। मकान के अंदर लगे हैंडपंप में पड़ी सबमर्सिबल के मोटर से करंट उतर आया। चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नरुइया निवासी सुनील कुमार शर्मा के घर के आंगन में हैंडपंप लगा है। इसमें सबमर्सिबल की मोटर पड़ी है। शुक्रवार सुबह इनकी पत्नी सोनतारा (51) पानी भरने हैंडपंप के पास गईं। तभी यह करंट की चपेट में आ गईं। चीख सुनकर पति व बच्चे दौड़े। आनन फानन में केबल काटा गया। सोनतारा को गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृतघोषित कर दिया। शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां की मौत के बाद पुत्री उपासना, पुत्र प्रवीन, कल्पेंद्र, अभिषेक, प्रशांत, करन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि इस बारे में सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले भी करंट से हो चुकी हैं मौतें
माधौनगर में चार जुलाई को टूटे पड़े तार की चपेट में आकर गांव के सेवानिवृत्त होमगार्ड सूरज के पुत्र किशन कुमार (18) की मौत हो गई थी। मौसेरा भाई शिवराम झुलस गया था। उसका इलाज चल रहा है। पांच जुलाई को रनवा गांव में दरवाजे पर टूटे पड़े तार से छात्र मनमोहन (13) पुत्र राजीव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed