फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   haadase se kuchh ghante pahale avaidh bason ke sanchaalan par deeem ne eaarateeo ko lagaee thee phatakaar

हादसे से कुछ घंटे पहले अवैध बसों के संचालन पर डीएम ने एआरटीओ को लगाई थी फटकार

Fri, 17 Jan 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
haadase se kuchh ghante pahale avaidh bason ke sanchaalan par deeem ne eaarateeo ko lagaee thee phatakaar
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस को देखते लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। एआरटीओ कन्नौज संजय कुमार झा यदि 10 जनवरी को डीएम की फटकार के बाद तेजी दिखाते और अवैध ढंग से सवारियां ढो रहीं टूरिस्ट बसों पर कार्रवाई करते तो शायद इतना बड़ा हादसा न होता।
विज्ञापन

छिबरामऊ-इंदरगढ़ मोटर यूनियन के पदाधिकारी मोहम्मद शाहदीन, सगीर, राजेश कुमार, राघवेंद्र सिंह, माजिद, मनमोहन और बृजेश सिंह के अलावा अशोक कुमार दुबे व अधिवक्ता शिवकुमार सिंह ने 10 जनवरी की सुबह जिलाधिकारी रवींद्र कुमार से मिलकर उनके सामने इंदरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर अवैध तरीके से टूरिस्ट बसों का संचालन होने, डग्गामार व अन्य वाहनों के चलने की शिकायत की थी। इन्होंने कहा था कि एआरटीओ और पुलिस विभाग की मिलीभगत से ऐसा किया जा रहा है। इससे परिवहन निगम को राजस्व का चूना लग रहा है।
विज्ञापन

अकेले इंदरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर 28 बसों का संचालन गलत तरीके से किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि उन्होंने इसकी जानकारी 16 अगस्त 2019 को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को भी दी थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा लेकिन संचालन बंद नहीं हुआ। पदाधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते एआरटीओ ने अवैध तरीके से सवारियां ढोने वाली बसों पर कार्रवाई की होती तो शायद 10 जनवरी की रात हुआ बस हादसा बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed