फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   haadase mein baal-baal bache dogara rejiment ke lephtinent karnal

हादसे में बाल-बाल बचे डोगरा रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल

Tue, 18 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
haadase mein baal-baal bache dogara rejiment ke lephtinent karnal
सेना की क्षतिग्रस्त जिप्सी। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डोगरा रेजिमेंट की जिप्सी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल बाल-बाल बच गए। चालक और एक अन्य जवान घायल हो गया। सेना के जवानों ने दोनों घायलों का मौके पर प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ कैंट से डोगरा रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल निशांत कुमार शर्मा 24 जवानों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भरतपुर राजस्थान ले जा रहे थे। जवानों का ट्रक पीछे चल रहा था। लेफ्टिनेंट कर्नल जिप्सी से आगे चल रहे थे। इसे जवान अजय नेगी चला रहे थे। जिप्सी में नायक विक्की कंग्रोत्रा भी थे। दोपहर करीब 12 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बेहटा गांव के सामने पीछे से ओवर टेक करते हुए ट्रक ने जिप्सी में टक्कर मार दी। हादसे में चालक अजय नेगी और विक्की कंग्रोत्रा घायल हो गए। लेफ्टिनेंट कर्नल निशांत कुमार शर्मा बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा गश्ती दल, एनसीसी की टीम मौके पर पहुंच गई। सेना के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त जिप्सी को टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया। डोगरा रेजिमेंट के नायब सूबेदार अशोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह ने तालग्राम थाना पहुंच कर लेफ्टिनेंट कर्नल से हादसे के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed