{"_id":"5dd2e6bf8ebc3e54d3465813","slug":"haadase-ke-baad-aaeeteeaee-chhaatr-chhaatraon-ne-lagaaya-jaam-hangaama-kannauj-news-knp526676449","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद आईटीआई छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद आईटीआई छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम, हंगामा
विज्ञापन
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करतीं आईटीआई छात्राएं।
- फोटो : KANNAUJ
नजरापुर(कन्नौज)। बोलेरो की टक्कर से आईटीआई छात्रा के घायल होने पर साथी छात्र भड़क गए। इन्होंने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान नारेबाजी कर हंगामा किया। छात्रों ने घायल छात्रा के परिजनों ने आर्थिक मदद दिलाने और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर और एएसपी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने काफी देर छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य से अधिकारियों और छात्रों की कहासुनी भी हुई। छात्र पहले मांग पूरी करने और फिर जाम खोलने की मांग पर अड़े थे। करीब दो घंटे तक प्रयास के बाद छात्रों की मांगों को मानकर अधिकारियों ने जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे तक तिर्वा-कन्नौज मार्ग का यातायात प्रभावित रहा। घायल छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज से पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है।
सदर कोतवाली के मित्रसेनपुर मानीमऊ निवासी किसान सुनील की 21 वर्षीय बेटी सोनी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण ले रही है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह टेंपो से तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर आईटीआई रोड पर पहुंच कर खड़ी हुई। करीब साढ़े दस बजे तिर्वा की ओर से आ रही बोलेरो ने सोनी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सोनी को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
हादसे की जानकारी पर आईटीआई कालेज के छात्र-छात्राओं ने आक्रोशित होकर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। यह हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम सदर शैलेष कुमार, एएसपी विनोद कुमार, कोतवाल टीपी वर्मा मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कालेज के सामने रोड पर ब्रेकर बनवाने और घायल छात्रा को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। जाम खुलवाने के दौरान अधिकारियों ने छात्रों को कार्रवाई की धमकी दी तो वह भड़क गए। इन्होंने नोकझोंक शुरू कर दी।
विज्ञापन
आईटीआई प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह के साथ छात्र अधिकारियों से कहासुनी करने लगे। करीब तीन घंटे बाद साढ़े 12 बजे दोनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर छात्र-छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराई।