फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gursahaiganj team won by 13 runs and reached the semi-finals.

Kannauj News: गुरसहायगंज टीम 13 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची

Thu, 25 Dec 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gursahaiganj team won by 13 runs and reached the semi-finals.
तालग्राम। डम्मरपुरवा प्रेमनगर खेल मैदान पर चल रहे डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच गुरसहायगंज टीम ने ओराई सिकंदरपुर की टीम और 13 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कामिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार व्यवसायी मनोज यादव ने दिया।
विज्ञापन


ओराई के कप्तान देवा ने टाॅस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरसहायगंज ने 12 ओवरों में नौ विकेट पर 107 रन बनाए। इसमें कामिल ने तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 38, अफरीदी ने 26, शिवम 17, नाजिम ने आठ रनों का योगदान दिया। आनंद शून्य पर आउट हुए। अमन ने 21 पर चार, उस्मान ने 26 पर दो, वीरेंद्र प्रताप ने 16 पर एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी ओराई सिकंदरपुर की टीम 11.3 ओवरों में 95 रनों पर सिमट गई। इसमें सहयोग ने 16, पिंटू ने 22 , देवा ने 21 रन बनाए। टीम को आखिर ओवर में जीत के लिए 13 रन बनाने थे पर साजन ने तीन गेंदों पर बिना रन दिए आखिरी विकेट भी ले लिया। अनमोल ने 23 पर तीन आनंद ने 15 पर दो और नाजिम ने 22 पर एक विकेट लिया। अंपायरिंग अवनीश राजपूत और सन्नी यादव, कमेंट्री प्रदीप यादव व हैप्पी, स्कोरिंग मनोज यादव और प्रांशू यादव ने की। इस दौरान रामधीन राजपूत, सत्यम, अमित, रिंकू, राजेश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस में शव रखते परिजन। संवाद

कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस में शव रखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed