फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gunje mother temple of Jaykaron

मां के जयकारों से गूंजे मंदिर

Fri, 16 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 16 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gunje mother temple of Jaykaron

मोहल्ला छपट्टी के जय मां दुर्गा मंदिर में चल रहे

विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव में बुधवार की रात भक्त प्रहलाद लीला का मंचन हुआ। इस दौरान हिरण्य कश्यप का रौद्र रूप देख दर्शक रोमांचित हो गए।

प्रथम पूज्य गणेशजी और मां दुर्गा के पूजन तथा आरती के बाद नित-जोत जगाऊं मइया गीत के बीच पंडाल में मां ब्रह्मचारिणी का आगमन होते ही उनके जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। राजीव उर्फ रिंकू अरोड़ा एवं जानू गुप्ता ने मां की आरती की। भक्ति गीत पर दिलीप ने डांस किया।

देख बिहारी की अनुपम छटा, मेरो मन है गयो लटा पटा गीत के दौरान पंडाल में राधा-कृष्ण का आगमन हुआ। इसके बाद भक्त प्रहलाद लीला का मंचन हुआ। प्रहलाद बने ऋषभ शर्मा, उनके साथी बने शोभित, पारस, दिलीप, करन, हिरण्य कश्यप बने गोलू यादव, नरसिंह भगवान बने अंकुर गुप्ता, मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में मुस्कान, कृष्ण बने लालजी दीक्षित और राधा के स्वरूप में तनीषा अरोड़ा क अभिनय को सभी ने सराहा।

स्वामी नारायण-नारायण हरी-हरी गीत पर गोपाल के एकल नृत्य ने भी सभी को लुभाया। अंत में मनीष वर्मा, अंकित गुप्ता, रबी गुप्ता ने आरती के बाद प्रसाद वितरण कराया। उधर, मोहल्ला रामनगर के गौरीनाथ मंदिर में चल रहे नवरात्र महोत्सव में जय गुप्ता एवं रिंकू ने मां का पूजन व आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मइया यशोदा गीत पर जया गुप्ता ने डांस करके तालियां बटोरीं। मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में तनू पाल का अभिनय सभी ने सराहा। आशीष पाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में कल्लू गुप्ता ने मां के जयकारे लगवाए। अंत में उज्वल, अंशू, रमन, निशू, लल्लू, शानू, अतुल, दिलीप ने प्रसाद वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed