{"_id":"608c48bd8ebc3ed2011158a2","slug":"gun-shot-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp626154744","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई नायक ने पालिका चेयरमैन पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई नायक ने पालिका चेयरमैन पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
कन्नौज। जलकल विभाग में तैनाती को लेकर सफाई नायक ने शुक्रवार को नगर पालिका चेयरमैन पर फायर झोंक दिया। फायर मिस हो जाने से वे बाल-बाल बच गए। बाद में पालिका कर्मचारियों व अन्य लोगों ने सफाई नायक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
नगर पालिका में शुक्रवार शाम पांच बजे पालिका चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री वंदेमातरम ने सफाई नायकों, सफाई कर्मियों की कोरोना संबंधी दिशा-निर्देश देने के लिए बैठक बुलाई थी। चेयरमैन ने बताया कि पालिका पहुंचे सफाई नायक संजीव सैनी ने कहा कि उनको कुछ अलग बात करनी है। बाद में उनको बुलाया गया तो जलकल विभाग में तैनाती का मुद्दा उन्होंने उठाया। फिलहाल इस संबंध में जब बात करने से इनकार किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर अचानक तमंचा निकाल सीधा फायर कर दिया। फायर मिस हो जाने से वह बच गए। उनके साथ मौजूद अर्पित, आशू, मोहन अग्निहोत्री, रचित ने संजीव सैनी को पकड़ने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह वहां से भाग निकला।
घटना के बाद सरायमीरा चौकी इंचार्ज कमल भाटी, दरोगा राजीव पांडेय, पंकज सैनी सहित अन्य फोर्स ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। चेयरमैन ने मामले का सदर कोतवाली पुलिस को जानलेवा हमले का शिकायती प्रार्थनापत्र दिया है। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि सदर कोतवाल विकास राय ने बताया है कि मौके से चप्पल, एक मोबाइल, तमंचा व एक 315 बोर कारतूस की बरामदगी हुई है। तमंचे में कोई भी मिस कारतूस नहीं मिला है। मामले की पूरी जांच-पड़ताल चल रही है।