{"_id":"69bd872a43b4833939056037","slug":"guest-house-owner-beats-mother-and-son-over-rivalry-fir-registered-against-14-kannauj-news-c-214-1-knj1006-146351-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रंजिश में गेस्ट हाउस संचालक मां-बेटे को पीटा, 14 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रंजिश में गेस्ट हाउस संचालक मां-बेटे को पीटा, 14 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
इंदरगढ़। रंजिश के चलते दबंगों ने एक गेस्ट हाउस संचालक मां-बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम हसेरन निवासी सुनीता चौहान ने बताया कि सात मार्च को गांव में स्थित गेस्ट हाउस में थी। तभी गहपुरा ग्राम निवासी सतीश शाक्य, रंजन उर्फ अतुलेश, उपनेश, रिची, रोहित, नंदराम, अनुज, राजीव, सोनू उर्फ राधाकृष्ण, विपिन, मोनाबती, मीतादेवी, अल्का और उमा ने गेस्ट हाउस के अंदर घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बुरी तरह पीटा।
बीच-बचाव करने आए बेटे दीपक को भी पीटा और गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी काली स्कार्पियो में ले जाने लगे। शाेर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने दीपक को बचाया। मौका पाकर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बताया कि घटना गेस्ट हाउस के सीसीटीवी में कैद है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।