{"_id":"661d9c706404fab38207f4c7","slug":"grief-of-death-of-young-son-father-died-after-eight-days-kannauj-news-c-214-1-knj1005-112000-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जवान बेटे की मौत का गम, आठ दिन बाद पिता ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जवान बेटे की मौत का गम, आठ दिन बाद पिता ने तोड़ा दम
Tue, 16 Apr 2024 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
उमर्दा। आगामी ईद के त्योहार पर वापस घर आ रहे स्कूटी सवार जीजा साले सड़क हादसे में घायल हो गए। जिसमें साले ने इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जवान बेटे की मौत के गम में आठ दिन बाद पिता ने दम तोड़ दिया। लगातार घर में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा चौकी क्षेत्र के अमीनाबाद मोहल्ला निवासी चांद बाबू उर्फ नन्हे (22) अपने जीजा गुरसहायगंज निवासी सैमुद्दीन (40) के साथ जयपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सात अप्रैल को ईद त्योहार को परिजनों के साथ मनाने के लिए स्कूटी से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से घर वापस आ रहे थे। आठ अप्रैल की सुबह आगरा में हादसे में चांद बाबू की मौत हो गई थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया था। अभी परिजन बेटे की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि सोमवार को मृतक के पिता मिलन खां (55) ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि जवान बेटे की मौत से वह गम में थे। परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच हुआ है।