फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Greengang women create ruckus, demand action

ग्रीनगैंग की महिलाओं ने किया हंगामा, कार्रवाई की मांग

Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Greengang women create ruckus, demand action
इंदरगढ़। महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में कोई कार्रवाई ने होने पर नाराज ग्रीनगैंग की महिलाओं ने थाने में पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के शाहनगर गांव निवासी सरस्वती पत्नी बृजनंदन के साथ 24 जून को मारपीट की घटना हुई थी। एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। महिला के साथ मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई होती न देख रविवार को ग्रीन गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंगुरी दहाड़िया संगठन की कई महिलाओं के साथ थाने पहुंच गईं।

पीड़ित महिला की आवाज उठाई। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला 11 दिन पहले घर के ही लोगों ने मारापीटा था। महिला ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। रिपोर्ट लिखी गई लेकिन कोई गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed