{"_id":"856cf860a3f23486669cde0558988949","slug":"green-cut-down-three-workers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरा पेड़ काटते तीन मजदूर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरा पेड़ काटते तीन मजदूर गिरफ्तार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में अवैध रूप से काटे जा रहे हरे भरे
विज्ञापन
पेड़ों का कटान धड़ल्ले से हो रहा है। इसकी शिकायतें डीएम व एसपी तक पहुंच
रही हैं। उच्चाधिकारियों के फरमान के बाद गुरुवार को पुलिस ने छापामारी की।
इस दौरान चौकी प्रभारी संजीव कुमार चौहान ने हरे पेड़ काटते समय तीन लोगों
को दबोच लिया। वहीं तीन ठेकेदार व एक ट्रैक्टर चालक भाग जाने में सफल रहा।
सात लोगों के खिलाफ वन्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ मो. अनवर अहमद ने बताया कि गुरुवार को कस्बे के पास चौखटा चौराहे के पास हरे आम के पेड़ काटने की सूचना मिली। इस पर मौके पर चौकी प्रभारी को भेजा गया।
चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर रहे हरा पेड़ काट रहे मजदूर मोहल्ला गिरीकुंआ निवासी अमरीष पुत्र श्रीराम, टीला मोहल्ला के सिराज पुत्र चंदू, ऊमरपुर निवासी राजेंद्र पुत्र अनोखेलाल को हिरासत में ले लिया। इनके कब्जे से तीन कुल्हाड़ी. लकड़ी काटने वाले दो आरा बरामद किए।
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव बगुलिहाई निवासी अजय, संजय व निर्भय पुत्रगण कनौजीलाल पटेल लकड़ी के ठेकेदार हैं। ये लोग तालग्राम कस्बे में आरा मशीन चलाते हैं। यही लोग ठेका लेकर हरे पेड़ उन्हें मजदूरी पर लाकर कटवा रहे थे। पुलिस को देखकर ये लोग और ट्रैक्टर चालक भूरा पुत्र मिड़ईलाल निवासी ऊमरपुर भाग निकले।
थानाध्यक्ष का कहना है कि ट्रैक्टर सीज कर दिया गया है। हरे पेड़ कटवाने वाले ठेकेदारों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि हरी लकड़ी का कटान सख्ती से रोका जाएगा। फरार लकड़ी ठेकेदारों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया गया है।