फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   gram pradhan so far sold 865 pamphlets

प्रधान पद के अब तक 865 पर्चे बिके

Thu, 19 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 19 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan so far sold 865 pamphlets

पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की बिक्री के तीसरे दिन ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्रों की अच्छी खासी बिक्री हुई। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के पर्चों की बिक्री की रफ्तार काफी धीमी है। प्रधान पद पर अब तक 865 पर्चों की बिक्री हो चुकी है, जबकि सदस्य पद पर केवल 947 पर्चें ही अभी तक बिक पाए हैं।

विज्ञापन


 
ब्लाक में ग्राम प्रधान पद की 96 सीटें हैं। इनके लिए अब तक 865 पर्चों की बिक्री हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1184 पदों के लिए अभी तक सिर्फ 947 पर्चों की बिक्री हो पाई है।
विज्ञापन



सदस्य पद पर लोगों की दिलचस्पी कम होने से विकास खंड के अधिकारी पसोपेश में पड़े हैं। अधिकारी अब संभावित ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों से ही सदस्य पद के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित करने का आग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को नामांकन प्रक्रिया 19 नवंबर की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। यदि यही हाल रहा तो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों का टोटा नजर आएगा।



20 नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया होनी है। यदि सदस्य पद पर नामांकन की रफ्तार ने तेजी नहीं पकड़ी तो फिर चुनाव आयोग को इसके बाद दोबारा कवायद करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed