फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gram Panchayat committee constituted on July 15

ग्राम पंचायतों की कमेटी का गठन 15 जुलाई को

Sun, 07 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 07 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat committee constituted on July 15
कांग्रेस के ब्लाक व न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक का आयोजन रविवार को गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में हुआ। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष ने 15 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में कमेटी के गठन के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में 22 जुलाई को हर ग्राम पंचायत में मोदी का पुतला फूंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जुबैर खां और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने ब्लाक व न्याय पंचायत अध्यक्षों से गठित कमेटी की स्थित के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत के अध्यक्षों का चयन करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने 15 जुलाई तक का समय दिया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जनसंपर्क कर जनता की समस्याओं को सुनें।
विज्ञापन


22 जुलाई को पार्टी के आला नेतृत्व के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण बिल में मनमाने संशोधन किए जाने के विरोध में हर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकने का आह्वान किया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रांतीय, जनपदीय नेता शामिल रहेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटी के गठित हो जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। फर्जी तरीके से संगठन किसी भी दशा में न बनाया जाए। अभी तक पदाधिकारी फर्जी संगठन बनाकर कागजी कोरम पूरा कर रहे थे। अब यह नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता शमशाद खां, अनिवाश दुबे, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, विजयलक्ष्मी दुबे, विश्वनाथ गिहार, अरविंद दुबे, श्याम, हासिम सिद्दीकी, बनवारीलाल गुप्ता, इमरान खां, तारिक बशीर, करतार सिंह यादव सहित दर्जनों की तादात में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed