{"_id":"57bb48b34f1c1b2926d4f226","slug":"graduate-to-become-a-security-guard-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए पहुंचे ग्रेजुएट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए पहुंचे ग्रेजुएट
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को निर्देश देते भर्ती अधिकारी सतीश कुशवाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सेवायोजन कार्यालय में सोमवार को एक निजी सिक्योरिटी कंपनी की ओर से रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें सिक्योरिटी गार्ड के लिए हाईस्कूल समेत शारीरिक योग्यता तय की गई। लेकिन इस मेले में ग्रेजुएट अभ्यर्थियों ने भी किस्मत आजमाई। कंपनी ने 75 युवाओं का चयन किया है। कंपनी भर्ती अधिकारी सतीश कुशवाह व भोलानाथ ने बताया कि कंपनी की ओर से कन्नौज शहर से 200 लोगों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया था।
इसमें कन्नौज 168 में से 75 युवाओं का चयन किया गया है। उन्होेंने बताया कि भर्ती होने के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास रखी गई थी। इस दौरान कई लोग ऐसे थे जिनके पास कोई शैक्षिक योग्यता नहीं थी। मेले में एक मात्र पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगार भी पहुंचा, जिसकी लंबाई न होने के चलते उसे नहीं लिया गया।
इस दौरान दसवीं पास छह, 12वीं पास 41, बीए पास 10 व बीएसी पास 18 युवाओं को चुना गया। कंपनी भर्ती अधिकारी सतीश कुशवाह ने बताया कि चयन किए गए सभी से ट्रेनिंग के लिए 4500 रुपये की राशि जमा कराई जाएगी। जहां उन्हें वर्दी, बेल्ट, कैप व आदि जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराईं जाएगी। एक माह तक चलने वाली ट्रेनिंग के बाद उन्हें कंपनी के अनुसार ज्वाइनिंग दिलवाई जाएगी।