फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gradual fasting for 39 days turned into hunger strike

भूख हड़ताल में बदला 39 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन

Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gradual fasting for 39 days turned into hunger strike
Gradual fasting for 39 days turned into hunger strike - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। ग्राम बहवलपुर के गमा देवी मंदिर में 39 दिन से चल रहे क्रमिक अनशन को चालीसवें दिन भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया गया। अनशन पर बैठे लोगों ने बहवलपुर में नए नलकूप और छिबरामऊ पुनर्गठन पेयजल योजना के विधिवत शुरू न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को आंदोलन की अगुवाई कर रहे सभासद प्रतिनिधि हरिशरण, गांव के बाबा रामनरेश शाक्य, समाजसेवी अमित शाक्य व सभासद प्रतिनिधि जयप्रकाश के साथ भूख हड़ताल पर बैठे। गांव के लोगों ने फूल माला पहनाकर आंदोलनकारियों को अनशन पर बैठाया। जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

हरिशरण शाक्य ने कहा कि 39 दिन तक चले क्रमिक अनशन के बाद भी न तो प्रशासन की नींद टूटी और न ही जल निगम के अधिकारियों की। गहरी नींद में सोये अधिकारियों को जगाने के लिए भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक दोनों मांगे पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, अग्निवेश उर्फ मूलचंद्र यादव, कुलदीप कुमार शाक्य, संजीव कुमार द्विवेदी, दीपक शाक्य, आर्यन शाक्य, सिद्धार्थ शाक्य, सोबरन शाक्य, बादाम सिंह शाक्य, किशनलाल शाक्य, मुनीश्वरनाथ शुक्ला, सोनेलाल शाक्य, ओमप्रकाश, कृष्णा शर्मा सहित बहवलपुर के तमाम लोग मौजूद रहे।
इनसेट...
प्रशासन की हठधर्मिता का परिणाम है भूख हड़ताल
जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए 40 दिन तक आंदोलन चलना प्रशासन की हठधर्मिता दर्शाता है।

शीघ्र ही समस्या का समाधान न हुआ तो पार्टी भी बहवलपुर के लोगों के साथ आंदोलन में कूदेगी। इस मौके पर कानपुर मंडल महासचिव सत्यप्रकाश शाक्य, रजनीश शाक्य, मंजू कुशवाहा, पुष्पलता शाक्य, सुमित शाक्य, राहुल शाक्य, रामबरन शाक्य, संजीव शाक्य, विवेक कुमार शाक्य, नवीन कुमार शाक्य, पंकज कुमार शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed