{"_id":"60281bf28ebc3ee9171ab01d","slug":"graam-samaaj-kee-jameen-par-kabja-karane-vaale-saat-pakade-kannauj-news-knp6117007162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वाले सात पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वाले सात पकड़े
विज्ञापन
ग्राम समाज की जमीन से झोपड़ियां हटवाते एसडीएम देवेश गुप्ता।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम देवेश गुप्ता और सीओ शिवकुमार थापा ने पुलिस से सात लोगों को पकड़वा लिया। सभी को कोतवाली भेज दिया गया।
शनिवार को ग्राम शहजहांपुर के लेखपाल रोहित सिंह ने एसडीएम को सूचना दी कि खलिहान की जमीन पर गांव के कुछ लोग झोपड़ियां डालकर कब्जा कर रहे हैं। मना करने के बावजूद यह नहीं मान रहे हैं। इस पर एसडीएम देवेश गुप्ता, सीओ और पुलिस बल के साथ शहजहांपुर पहुंच गए। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वालों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें कोतवाली ले जाया गया। एसडीएम ने कहा कि जब तक पूरी तरह कब्जा नहीं छोड़ा जाता, तब तक पकड़े गए लोगों को हिरासत में रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए राजू पुत्र लतीफ, अनवार, कल्लू व भूरे पुत्र कमरुद्दीन, कमरुद्दीन पुत्र रजक अली, राशिद पुत्र इश्त्याक, आमिर पुत्र हबीब अली ने बताया कि उनके आवास नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में जा रहे हैं। सभी भूमिहीन हैं। इससे ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी बना रहे थे।
झोपड़ियों में मिला टेलीफोन लाइन का पोल
ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी बनाकर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम को झोपड़ी में टेलीफोन लाइन का पोल मिला। इसे देखकर एसडीएम भड़क गए। पोल के सरकारी संपत्ति होने की बात कहते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।