फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Government ration will be available from 24 model shops

Kannauj News: 24 मॉडल शॉप से मिलेगा सरकारी राशन

Sun, 03 Mar 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 03 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Government ration will be available from 24 model shops
कन्नौज। जिले में 24 अन्नपूर्णा माॅडल शॉप तैयार हो गई हैं। शनिवार को सीएम योगी ने मॉडल शॉप और ई-पॉस से लिंक इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन का वर्चुअली लोकार्पण किया। सीएम के कार्यक्रम का ग्राम महमूदपुर बीजा गांव में लाइव प्रसारण किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत और डीएसओ राजीव मिश्र ने फीता काटकर मॉडल शॉप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जिले के 24 उचित दर दुकानों का निर्माण पूर्ण होने पर लोकार्पण किया गया। अब जरूरत पड़ने पर दुकानदार बदलेंगे, लेकिन दुकान में कोई बदलाव नहीं होगा। ताकि कार्डधारकों को परेशानी न हो। उद्घाटन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार नई-नई टेक्नोलाॅजी के माध्यम से घटतौली की समस्या से निजात दिला रही है। गरीब, शोषित, वंचित के लिए सरकार कटिबद्ध है। भूमि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर समस्याएं दूर होगी। मॉडल शॉप पर आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने के साथ ही बिजली के बिल के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम जनमानस की रोजमर्रा की वस्तुओं की बिक्री की भी सुविधा मिला करेगी।
विज्ञापन


डीएसओ ने बताई दुकान की विशेषता
डीएसओ राजीव मिश्र ने कहा कि पहले से ही ई-पॉस मशीनों के माध्यम से राशन वितरण कराया जा रहा है। जिले में इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन और ई-पॉस मशीनों की आपूर्ति की गई है, जो उचित दर विक्रेताओं को उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में प्राप्त ई-पॉश मशीनों और ई-वेईंग मशीनों को लिंक किया गया है। मार्च में कार्डधारकों को इन्हीं मशीनों से राशन वितरण किया जाएगा। जिससे घटतौली की शिकायतों पर पूर्ण विराम लग जाएगा। कार्डधारक को पूरा राशन मिलने के बाद ही ट्रांजेक्शन पूरा होगा। कार्डधारक आधार प्रमाणीकरण के साथ-साथ आई स्कैन व ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। नवीन पीओएस मशीन से कार्डधारकों को खाद्यान्न प्राप्ति की रसीद के साथ-साथ, उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्ति की सूचना दी जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर बनकर तैयार हो गईं दुकानें
सदर ब्लॉक में छह, जलालाबाद में दो, गुगरापुर में दो, उमर्दा में दो, हसेरन में तीन, छिबरामऊ में तीन, तालग्राम में तीन एवं सौरिख में तीन अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का निर्माण पूरा हो गया है। डीएसओ ने बताया कि अन्य स्थानों पर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed