फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Government information, then the business will

जानकारी दे सरकार, तब चलेगा कारोबार

Tue, 06 Dec 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 06 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government information, then the business will
दुकान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

थोक मंडी पर नोटबंदी की मार पड़ी है। मौजूदा समय में कैश का विकल्प न होने से थोक बाजार टूट गया है। 70 फीसदी कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। प्लास्टिक मनी और पेटीएम की जानकारी न होने कैश पर ही किसी तरह बाजार चल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि आगामी आठ माह तक बाजार सुलझता नजर नहीं आ रहा है। बाजार के हालात बयां करती रिपोर्ट-

विज्ञापन


बैंक से स्वाइप मशीन के लिए कर ली बात
स्वाइप मशीन के लिए बैंक से बात कर ली है। लेकिन दुकान में आने वाले ग्राहक  छोटे दुकानदार होते हैं। उन्हें स्वाइप कार्ड के लिए तैयार करना मुश्किल है। फिलहाल पूरा धंधा कैश पर चल रहा है।
विज्ञापन

- अक्षय मिश्रा (किराना थोक व्यापारी)

ठहर गई दुकानदारी
नोटबंदी से थोक का बाजार 70 फीसदी गिरा है। आठ नवंबर के बाद से दुकानदारी ठहर सी हो गई है। प्लास्टिक  मनी से लेनदेन के लिए वह तैयार हैं लेकिन ग्राहकों के पास अभी सुविधा नहीं है। जिसके चलते उन्होंने भी नहीं लिया है। वह सरकार की रणनीति के हिसाब से काम करेंगे। अभी कैश में लेनदेन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहम्मद हारुन (थोक किराना व्यापारी)

एक महीने माल नहीं हुआ खत्म
दुकान की हालत किसी से छिपी नहीं है। एक माह पहले भराया गया माल अभी तक खत्म नहीं हो पाया है। इसके पहले हर चौथे दिन सामान मंगाना पड़ता था। वह पेटीएम के जरिये कैश लेने के लिए तैयार है लेकिन ग्राहकों के पास सुविधा नहीं है। जिससे मजबूरी में कैश लेना पड़ता है। - राधेश्याम (प्लास्टिक डिस्पोजल व्यापारी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed