फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   goshaalaon mein nahin hai maveshiyon ke khaane-peene ka intajaam

गोशालाओं में नहीं है मवेशियों के खाने-पीने का इंतजाम

Wed, 04 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
goshaalaon mein nahin hai maveshiyon ke khaane-peene ka intajaam
टिकरी की गोशाला में कैद गोवंश। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक के निर्देश पर सरकारी भवनों, प्रतिष्ठानों में संचालित अस्थायी गोशालाओं के गोवंशों को पंचायत में बनी गोशालाओं में शिफ्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बावजूद सर्दी से बचाव व चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। टिकरी की गोशाला में गोवंशों को पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

तालग्राम विकास खंड की मुंडाला ग्राम पंचायत की पानी की टंकी परिसर में बनी अस्थायी गोशाला के 14 गोवंशों को पनगवां के जयरामपुर में शिफ्ट किया गया है। कुशलपुर्वा की पानी की टंकी परिसर से 34 गोवंशों को हटाकर टिकरी कलसान की गोशाला में बंद किया गया है। ग्रामीण राकेश, महेंद्र, सुरेंद्र सिंह, भीम, रोहित कुमार, नरेंद्र ने बताया कि गोशाला में सर्दी से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। चारा न मिलने से दो दिन से गोवंश भूख से तड़प रहे हैं। ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

ब्लाक के नोडल प्रभारी डॉ. विकराल सिंह का कहना है कि सरकारी भवनों में संचालित गोशालाओं के गोवशों को दूसरी गोशाला में शिफ्ट कर दिया गया है। व्यवस्थाएं पूर्ण करने के प्रधान व सचिव को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed