फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   goshaala mein pyaas se tadap rahe govansh kee maut

गोशाला में प्यास से तड़प रहे गोवंश की मौत

Mon, 24 Aug 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
goshaala mein pyaas se tadap rahe govansh kee maut
गोशाला में सूखा भूसा खाते गोवंश। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। विकास खंड तालग्राम की टिकरी कलसान गोशाला में प्यास से तड़प रहे गोवंश की मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंच कर शव को दफन करवा दिया। वहीं ग्रामीणों में गोशाला में बदइंतजामी को लेकर नाराजगी है। इन्होंने हंगामा भी काटा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला में पानी की व्यवस्था नहीं है। चारे के नाम पर सूखा भूसा दिया जा रहा है। इससे गोवंशों में चलने की भी ताकत नहीं रही है। छह दिन से तड़प रहे तीन गोवंशों में एक की मौत हो गई है। गांव के लोगों के मुताबिक शासन की ओर से गोवंशों के चारे-पानी के लिए अच्छी-खासी धनराशि दी गई है। इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। गोशाला में बदइंतजामी से जाहिर है कि एक भी पैसा खर्च नहीं किया जा रहा है। पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। रणवीर, प्रमोद, अभिषेक, मानसिंह, विजय ने बताया कि भूख और प्यास से मरने वाले गोवंशों को मिट्टी में दबा दिया जाता है। गोशाला के करीब बीस गोवंशों के मिट्टी में दबाया गया है। इनके कंकाल जांच में मिल सकते हैं। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर विकराल सिंह का कहना है एक बीमार गोवंश की मौत हुई है। हिदायत के बाद भी व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed