फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   God help such a mess

ऐसी गंदगी से भगवान बचाए

Wed, 13 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 13 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
God help such a mess

हसेरन विकास खंड की ग्रामसभा सरगौली के हाल बदहाल

विज्ञापन
हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं सफाई के अभाव के चलते कीचड़ से पटीं नालियां बजबजा रही हैं। वहीं गांव के सार्वजनिक शौचालय के बाहर भी गंदगी का साम्राज्य फैल पड़ा है।

गांव में भीषण गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी हुई है। इस मामले में ग्रामीणों ने गांव में रोजाना सफाई कराने की मांग की है। ग्रामसभा सरगौली में सफाईकर्मी के न आने से गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव की नालियां कच्ची हैं, इसलिए मिट्टी के कारण पट जाती है। जिससे जल निकासी नहीं हो पाती है।

ऐसे में कच्ची सड़कों पर आए दिन घरों का गंदा पानी जमा हो जाता है। वहीं दुर्गंध के कारण ग्रामीण बेहाल होते हैं। इतना ही नहीं गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। अब तो गांव के लोग खुद ही नालियों की सफाई करने को विवश हो रहे हैं। उधर, गांव में जगह-जगह कूड़ा करकट फैलने और गंदगी होने से संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी हुई है।

ज्ञात हो कि गांव में पंचायत घर और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पांच साल पहले शुरू हुआ था, पर निर्माण आजतक पूरा नहीं हो सका है। खिड़की, दरवाजे, फर्श का काम अभी तक अधूरा पड़ा है, पर निर्माणाधीन भवन पर अवैध कब्जे जरूर हो गए। ग्रामीण भवन में अपने मवेशी बांधते हैं और उपले, भूसा समेत खेती से संबंधित सामान रखते है।

इसके अलावा अधूरे शौचालय के बाहर ग्रामीण अपना घूरा डालते हैं। गांव के उमेश तिवारी, रघुवीर सहाय दीक्षित, राधा मोहन यादव, कल्लू तिवारी, सुरेश चंद्र बाथम, छोटे बाथम, गौरव यादव, आशीष तिवारी, मोहन शुक्ला, राम कुमार तिवारी, जयराम सिंह कठेरिया, रामू कठेरिया, विनोद मिश्रा आदि ने प्रशासन से समस्याओं से निजात दिलाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान न किया गया तो लोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed