फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Give the gift of prosperity to your sisters on Rakshabandhan

Kannauj News: रक्षाबंधन पर बहनों को दें समृद्धि का उपहार

Tue, 05 Aug 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Give the gift of prosperity to your sisters on Rakshabandhan
तालग्राम। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। इस मौके पर भाई बहनों को खास तोहफा देने की तैयारी में रहते हैं। डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना इस बार बहनों के लिए खास उपहार लेकर आई है। यह उनके भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने का काम करेगी। ब्रांच शाखा डाकघर अमोलर में मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन



बीपीएम शिवम यादव ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना और मुख्यमंत्री की नारी सशक्तिकरण पहल के तहत बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही है। छोटी सी शुरुआत बेटियों का भविष्य सुनहरा बना सकता है।
विज्ञापन

इस योजना में एक परिवार में 10 वर्ष अथवा उससे कम उम्र की दो बेटियों के नाम से अकाउंट खोला जा सकता है। न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख प्रति वर्ष एकाउंट में जमा कर सकते हैं। इसकी परिपक्वता अवधि 21 वर्ष, बेटी की शादी के एक माह पहले अथवा तीन माह बाद तक है। इसमें प्रति वर्ष 8.2 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यह पूरी तरह टैक्स मुफ्त है। इस मौके पर ओमकार पटेल, वेदप्रकाश प्रजापति, प्रेमचंद पाल, ममता, माधुरी देवी, राज नरायण सिंह, राकेश सिंह, विजय प्राप्त सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed