फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Give information about vaccination two days in advance: DM

वैक्सीनेशन की सूचना दो दिन पहले दें : डीएम

Sat, 29 Mar 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 29 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Give information about vaccination two days in advance: DM
कन्नौज। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में टीबी रोकथाम व यू-विन पोर्टल की बैठक ली। उन्होंने कहा कि यू-विन पोर्टल में वैक्सीनशेन फीडिंग की सीएमओ स्वयं मॉनीटरिंग करें। वैक्सीनेशन की संख्या व रखरखाव, ब्लॉकों और ब्लॉकों से गांव में वैक्सीन भेजने की व्यवस्था आदि की चेक लिस्ट के हिसाब से सभी बिंदु पूर्ण होने चाहिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि गांव में एक-दो दिन पहले ही वैक्सीनेशन की सूचना अवश्य दी जाए। ताकि सभी लोग उपस्थित होकर वैक्सीनेशन करा सके। प्रसव हों और बच्चों को किया जाने वाला वैक्सीनेशन प्रत्येक दशा में यू-विन में फीडिंग समय से होना चाहिए। फीडिंग गुणवत्तापूर्ण हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाये। कोई भी बच्चा किसी भी टीके से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लॉक हसेरन में वैक्सीनेशन की स्थिति सही न मिलने पर सुधार करने का निर्देश दिया। करें। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 10524 लक्ष्य हैं। इसके सापेक्ष 7745 लाभार्थियो के कार्ड बने हैं, 2779 शेष बचे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाएं। प्रत्येक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाएं। कार्यकर्ता को भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक साल के अंदर टीबी को खत्म करने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है। जनसहभागिता से ही पोलियो, कोविड जैसी महामारी से निजात मिली हैं। इसी मुहिम को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर टीबी मुक्त जनपद बनाना है। अधिक से अधिक संक्रमित लोगों का चिह्नांकन करें। ताकि उनका इलाज समय से हो सके। टीबी को रोकने के लिए जिन्हें जो दायित्व सौंपी गई है, उनको भलि-भांति निर्वहन करें। निक्षय पोर्टल पर पूरा ब्योरा भरा जाए, जो टीबी के मरीज मिले हैं, उनसे फोन के माध्यम से समय-समय पर दवाइयों की जानकारी ली जाए। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता, डीडीओ एनडी द्विवेदी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed