फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girlfriend murdered after breaking marriage, skeleton found after six months

शादी तोड़ने पर प्रेमिका की हत्या, छह माह बाद मिला कंकाल

Sun, 31 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered after breaking marriage, skeleton found after six months
तिर्वा। शादी तोड़ने से नाराज युवक ने प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ठठिया थाना में रपरा के जंगल से गड्ढे की खोदाई कर छह माह बाद युवती का कंकाल और बाल बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या में अन्य लोग भी शामिल है। सर्विलांस और स्वॅाट टीम ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवादा गांव निवासी राजाराम की 22 वर्षीय बेटी रूबी आईटीआई बेहरिन की छात्रा थी। करीब तीन साल पहले रूबी की ठठिया थाना के जिंदापुर निवासी रामवीर से जान-पहचान हो गई थी। दोनों के प्रेम-प्रसंग हो गया था। इससे परिजनों की रजामंदी पर दोनों की शादी भी तय हो गई थी। कुछ दिन बाद रूबी को पता चला कि रामवीर शराब पीता है और उसके चाल-चलन ठीक नहीं है। इससे उसने रामवीर से शादी करने से इनकार कर दिया था। 28 जनवरी 2022 को रामवीर कार से रूबी से मिलने आईटीआई कालेज पहुंचा। यहां रूबी ने उसके साथ शादी न करने की बात कही। इसके बाद बहला-फुसला कर वह रूबी को लेकर ठठिया पहुंचा। यहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को रपरा जंगल में ले जाकर गड्ढा खोद कर दबा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने जब 29 जुलाई को रामवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि रूबी उसके संपर्क में नहीं है। इससे पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने रूबी की गला दबाकर हत्या कर शव रपरा के जंगल में गड्ढा खोदकर दबा देने की बात कही। पुलिस ने रामवीर की निशानदेही पर रू्बी का कंकाल, बाल और कपड़े बरामद किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि डीएनए टेस्ट के कंकाल के नमूने लैब भेजे जाएंगे। हत्या में अन्य लोग शामिल है कि नहीं यह जानने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

बेटी से नाराज परिजनों ने साध ली थी चुप्पी
रूबी जब 28 जनवरी को घर लौटकर नहीं आई, तो परिजनों को आशंका है हुई कि वह रामवीर के साथ कहीं चली गई। 29 जनवरी को रूबी के परिजनों को फोन कहा कि वह रूबी के साथ किसी दूसरे शहर में जा रहा है। इससे रूबी के परिजनों ने लोकलाज के चलते चुप्पी साध ली, लेकिन कई माह तक जब रूबी से संपर्क नहीं हुआ, तो उसके पिता राजाराम ने नौ मई 2022 को तिर्वा कोतवाली में रामवीर व उसकी बहन पूजा, मां गुड्डी के खिलाफ पुत्री रू्बी को शादी का झांसा देकर साथ ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो चौंकाने वाले सुराग मिले। रामवीर से पूछताछ कर पुलिस रूबी का कंकाल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed