फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl in Gursahaiganj, child died in Thathia

गुरसहायगंज में बालिका, ठठिया में बच्चे की मौत

Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girl in Gursahaiganj, child died in Thathia
गुरसहायगंज/ठठिया(कन्नौज)। डेंगू से पीड़ित पांच वर्षीय बालिका ने उपचार के दौरान सातवें दिन दम तोड़ दिया। वहीं ठठिया में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। लोगों ने स्वास्थ्य कैंप की मांग की है।
विज्ञापन

कठुआ (सराय प्रयाग) निवासी सुनील दिवाकर की पांच वर्षीय बेटी काव्या दिवाकर को छह दिन से बुखार था। स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराया गया। राहत न मिलने पर परिजन फर्रुखाबाद ले गए। यहां डॉक्टर ने कई दिन भर्ती रखा। डेंगू बुखार की बाबत बताया। सोमवार दोपहर काव्या की मौत हो गई। वहीं कस्बे के मोहल्ला मुजाहिद नगर में कई दिनों से बुखार फैला है। 50 से अधिक लोग बीमार चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कैंप नहीं लगाया। इससे मरीज निजी चिकित्सक से उपचार करवा रहे हैं। मौला के धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मां माधुरी गुप्ता, पत्नी लक्ष्मी गुप्ता के अलावा मोहल्ले के आरिफ, नसीम, आसिफ का ढाई वर्षीय पुत्र सहित करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

वहीं ठठिया कस्बा निवासी रसीद का आठ माह का बेटा साजिद तीन दिन से बुखार से पीड़ित चल रहा था। परिजन सोमवार को जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 डेंगू मरीज मिले
कन्नौज। एलाइजा जांच में सोमवार को 25 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। रैपिड टेस्ट किट से जांच में 10 में डेंगू के लक्षण मिले। अभी तकजांच में 598 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिले में अब तक किट से जांच में 252 और एलाइजा जांच में 598 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुखार से 61 लोगों की मौत हो चुकी है। 646 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 74 बुखार से पीड़ित मिले। 22 मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई। इनमें 10 डेंगू पॉजिटिव मिले। इनमें भुगैतापुर, अहमदपुर रौनी, मोचीपुर, तेरामल्लू, उदैतापुर, तालाबबरान, कपूरापुर, चौकी तलैया, गंगधरापुर और दाईपुर का एक-एक पॉजिटिव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed