{"_id":"5e46db428ebc3ee5b953576d","slug":"ghotala-kannauj-news-knp5445311139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: पुष्टाहार वितरण में सामने आई बड़ी धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: पुष्टाहार वितरण में सामने आई बड़ी धांधली
विज्ञापन
कन्नौज। तालग्राम ब्लॉक में पुष्टाहार वितरण में बड़ी धांधली सामने आई है। डीपीओ नीलम कटियार के छापा मारने पर सामने आया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों को पुष्टाहार की कम बोरियां देकर रजिस्टर में ज्यादा चढ़ाई जा रही थीं। सरकारी पुष्टाहार को गांव-गांव में 400 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से बेचने की बात भी सामने आई है। ब्लॉक कार्यालय में बने गोदाम से करीब 800 बोरी पुष्टाहार गायब होने की बात भी सामने आई है। डीपीओ ने गोदाम में ताला डाल दिया है और पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को दी है। उधर, धांधली सामने आने के बाद सुपरवाइजर बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर चली गई हैं। उम्मीद है कि शनिवार को कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
डीपीओ नीलम कटियार ने गुरुवार को तालग्राम ब्लॉक के पटकापुर, तराईपुर्वा, लखईयामाऊ, इंदुइयागंज सहित सात आंगनबाड़ी केंद्रों पर छापा मारा था। इन सभी केंद्रों पर निर्धारित मात्रा से कम पुष्टाहार पहुंचने का खुलासा हुआ था। पता चला था कि जितना पुष्टाहार इन केंद्रों पर जाना था उससे कम दिया गया। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह भी जानकारी दी कि गोदाम से पुष्टाहार दिया तो कम जाता है, लेकिन चढ़ाया ज्यादा जाता है। यह बात सामने आने के बाद शुक्रवार दोपहर डीपीओ ने तालग्राम ब्लॉक परिसर में बाल विकास परियोजना कार्यालय में छापा मारा और पुष्टाहार गोदाम में रखी बोरियों की गणना की। गिनती में करीब 800 बोरियों गायब मिलीं। पुष्टाहार वितरण में धांधली सामने आने के बाद डीपीओ ने गोदाम में अपना ताला लगा दिया।
तालग्राम ब्लॉक में 207 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें पुष्टाहार वितरण के लिए 2607 बोरियां हर माह आती हैं। डीपीओ को छापा मारने के दौरान पता चला कि गोदाम से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता को निर्धारित मात्रा से कम पुष्टाहार दिया जाता है। ब्लॉक गोदाम से क्षेत्र के एजेंटों को 250 रुपये प्रति बोरी दी जाती है और एजेंट गांव में 400 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से इसे बेच देते हैं। ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित गोदाम से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुष्टाहार दिया जाता है। जबकि, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार पहुंचाने का नियम है।
विज्ञापन
--
डीपीओ नीलम कटियार ने बताया कि अभी तक जांच में बहुत ज्यादा घपला नजर आ रहा है। सीडीपीओ पूजा सिंह छुट्टी पर हैं। उनका चार्ज सुपरवाइजर कामिनी शुक्ला के पास है। कामिनी शुक्ला ने बताया कि वह चिकित्सीय अवकाश पर हैं, जिस समय छापा मारा गया, उस समय वह मौजूद थीं। उनका अचानक छुट्टी पर जाना सवाल खड़े करता है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डीएम रवींद्र कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। जल्द दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रिकवरी भी होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
--
जिले में 1615 आंगनबाड़ी केंद्र और 185 मिनी केंद्र हैं, जहां पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। महीने की पांच, 15 और 25 तारीख को पुष्टाहार वितरण का दिन तय है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी पुष्टाहार दिया जाता है। पुष्टाहार वितरण में जिले में बड़े खेल की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद बाल विकास परियोजना विभाग में हड़कंप मचा है।