{"_id":"5ef39ff48ebc3e433f0b452e","slug":"ghar-mein-ghusakar-mahila-par-daala-tejaab-kannauj-news-knp567412569","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला पर डाला तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला पर डाला तेजाब
विज्ञापन
सीओ ने अस्पताल में पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए।
- फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज (कन्नौज)। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने से नाराज युवक ने प्रेमिका को मिलाने वाली महिला पर बुधवार सुबह तेजाब डाल दिया। झुलसी महिला को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ ने महिला के बयान दर्ज किए।
समधन के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी महिला ने करीब डेढ़ साल पहले मोहल्ले के हसीम पुत्र सलीम की मुलाकात एक युवती से कराई थी। हसीम और युवती के बीच प्रेम-संबंध हो गए। हसीम युवती से शादी करना चाहता था लेकिन युवती ने परिवार के लोगों के कहने पर दूसरी जगह शादी कर ली। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने से हसीम महिला से खुन्नस रखने लगा। करीब छह महीने पहले महिला पति के साथ जयपुर चली गई थी। मंगलवार सुबह वह जयपुर से लौटी थी। जानकारी होने पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे हसीम उसके घर पहुंच गया। उसने महिला की बेटी को बिरयानी लेने बाजार भेज दिया। इसके बाद हसीम ने महिला के बाल पकड़ कर मारपीट की फिर उस पर तेजाब डाल दिया। इससे महिला झुलस गई।
सूचना पर दरोगा जितेंद्र रावत घर पहुंचे और महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने भी पीड़िता से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि महिला के घर से तेजाब की एक बोतल मिली है। प्राथमिक जांच में तेजाब मिश्रित होने की जानकारी सामने आई है। महिला की तहरीर पर हसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।