फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ghar ka tala tod lakho ki chori

चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात किए पार

Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ghar ka tala tod lakho ki chori
कन्नौज। सूनसान पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। पड़ोसियों की सूचना पर परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा पेट्रोल पंप के सामने निवासी अशोक कुमार पाठक ने बताया वह 13 फरवरी को शादी समारोह में रिश्तेदारी में गए थे। घर में ताला डाल दिया। रात में चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए और अलमारी का लॉक तोड़कर उसे खोल लिया। तीन सोने की चेन, कान की बाली, अंगूठी, मंगलसूत्र समेत चांदी के लाखों रुपये जेवरात पार कर दिए। अलमारी में रखे दो एटीएम समेत अन्य कागज भी उठा ले गए। सुबह पड़ोसियों ने टूटा ताला देखकर अशोक कुमार पाठक को जानकारी दी। वह कार्यक्रम छोड़कर घर पर भागे। यहां घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार समेत अन्य लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसआई को सौंपी गई है। जल्द ही सामान की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed