फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Get Free Legal Advice Online

मोबाइल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पाएं मुफ्त कानूनी सलाह

Sat, 02 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Get Free Legal Advice Online
कन्नौज। वीडियो कॉंफ्रेंसिंग और फोन पर अब आप मुफ्त में कानूनी सलाह ले सकते हैं। इसके लिए एक्सपर्ट अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जरूरतमंद को सिर्फ कॉमन सर्विस सेंटर से पंजीकरण करना होगा, जो निशुल्क है, हालांकि टेली लॉ योजना तो 2017 से चल रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में जरूरतमंद लाभ नहीं उठा पाते हैं।
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) प्रबंधक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू हिंसा, भू-माफिया व उत्पीड़न आदि से संबंधित कानूनी सलाह ली जा सकती है। रुपये, संसाधन व जानकारी के अभाव में सभी लोग कचहरी में अधिवक्ता से संपर्क नहीं कर पाते हैं। इस कारण अधिकारों से भी वंचित रहना पड़ता है। उन्होंने बताया कि टेली-लॉ न्याय विभाग/विधि न्याय मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सहायता दी जाती है। प्रबंधक का कहना है कि किसी भी कंप्यूटर सेंटर पर जो सीएससी से जुड़ा है, जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। उसका कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके एवज में सेंटर संचालक को 30 रुपये मिलेंगे। उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर एक्सपर्ट अधिवक्ता संपर्क करेंगे और अच्छी राय देंगे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed