फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Get 848 Kanya Vidya Dhan

848 को मिलेगा कन्या विद्या धन

Sun, 08 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 08 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Get 848 Kanya Vidya Dhan

संशोधित कन्या विद्या धन योजना के तहत जिले के 848

विज्ञापन
लाभार्थियों को इस बार कन्या विद्या धन योजना का लाभ मिलेगा। शासन से बजट की प्राप्ति हो गई है। कालेजों से सत्यापन रिपोर्ट भी आ गई है। अब सिर्फ शासन से आदेश मिलने का इंतजार हो रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार आधा सैकड़ा स्कूलों की करीब 848 मेधावी छात्राओं का चयन किया गया है। बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर इनका चयन किया गया है। सूची तैयार कर फीडिंग कर ली गई है। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्यों की तरफ से सत्यापन रिपोर्ट भी उपलब्ध हो गई है।

शासन से प्रति छात्रा 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ताकि इस धनराशि का उपयोग कर छात्राएं आगे की बढ़ाई बेहतर ढंग से कर सकें। डीआईओएस केपी सिंह यादव का कहना है कि अवरोही क्रम में सूची तैयार की गई है। जैसे ही शासन से कन्या विद्या धन का वितरण करने के निर्देश मिलेंगे वैसे ही लाभार्थियों के बैंक खाते में योजना का लाभ भेज दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।


ज्ञात हो कि पहले कन्या विद्या धन छात्रा के अभिभावक की आय के आधार पर दिया जाता था। अधिकतम 35 हजार रुपये वार्षिक आय वाले तक आवेदन कर सकते थे। इनमें से बीपीएल परिवार के छात्र-छात्राओं को वरीयता दी जाती थी। आवेदन पत्र के साथ में आय प्रमाणपत्र व राशन कार्ड समेत अन्य अभिलेख लगाने पड़ते थे।

सपा सरकार बनने के बाद पहली बार आयोजित कार्यक्रम में चार हजार से अधिक छात्राओं को इस योजना का लाभ मिला था। तब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद एसएन कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को चेकें प्रदान की थीं। बीते वर्ष भी छह हजार से ज्यादा छात्राओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया गया था।

तब रुपये सीधे बैंक खाते में पहुंचा था। मेरिट के आधार पर कन्या विद्या धन के लाभार्थियों का चयन पहली बार किया जा रहा है। उधर, बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की खेप भी आने लगी है। कक्षा 12 की 1.44 लाख अ और 56 हजार ब उत्तर पुस्तिकाएं डीआईओएस कार्यालय को प्राप्त हो गई हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोरों में भरकर रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed