फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   gehoon khareed kee taareekh badhee, keval teen kendr rahenge

गेहूं खरीद की तारीख बढ़ी, केवल तीन केंद्र रहेंगे

Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
gehoon khareed kee taareekh badhee, keval teen kendr rahenge
कन्नौज। जिले में गेहूं खरीद की तारीख बढ़ाकर 22 जून कर दी गई है। अब केवल तीन जगह गेहूं की खरीद होगी। कोई भी किसान यहां गेहूं बेच सकता है।
विज्ञापन

जिले में अब तक गेहूं खरीदने के लिए 38 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर पंजीकरण कराकर किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं बेच रहे थे। 15 जून को गेहूं की खरीद बंद कर दी गई। अभी तमाम जगहों पर किसानों का गेहूं न बिक पाने की वजह से यह परेशान हैं। ऐसे में गुरुवार को 22 तारीख तक खरीद करने का पत्र जिले में आ गया।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी समिति कन्नौज, मंडी समिति तिर्वा और मंडी समिति छिबरामऊ में गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके अलावा सभी केंद्रों की पोर्टल फीडिंग लखनऊ से बंद कर दी गई है। इन जगहों पर एक दिन में एक केंद्र पर केवल 350 क्विंटल ही गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed