{"_id":"59e4fe484f1c1b9e678b62ac","slug":"gas-agency-operator-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ मिला गैस एजेंसी संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लथपथ मिला गैस एजेंसी संचालक
kannauj
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालक राम प्रकाश व्यास को गंभीर हालत में एंबुलेंस से कानपुर ले जाते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कन्नौज गैस एजेंसी संचालक सोमवार की शाम अपने घर में संदिग्ध हालात में खून से लथपथ मिले। जानकारी पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में उन्हें कानपुर रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डा. सत्येंद्र साहू की माने तो दायीं कनपटी पर सुराख मिला है। आशंका है कि गोली लगी है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
शहर के अकबरपुर सरायघाघ रेलवे क्रॉसिंग के पास राम प्रकाश व्यास की कन्नौज गैस एजेंसी है। एजेंसी की दूसरी मंजिल पर उनका आवास है। सोमवार की शाम करीब साढे़ छह बजे परिजनों ने उन्हें एक कमरे में खून से लथपथ देखा। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डा. सतेंद्र साहू ने उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। डा. सतेंद्र साहू ने बताया कि कनपटी पर गहरा सुराख मिला है, आशंका है कि उन्हें गोली लगी है, लेकिन एक्सरे न हो पाने के कारण गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह को मौके पर भेजा गया था। घर मे ताला लगा मिला। परिजनों के आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी। उन्हें कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि गोली के निशान होने की आशंका है। फिलहाल एक्सरे के बाद स्थिति साफ होगी।