फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Garima selected on assistant professor in Japan

जापान में असिस्टेंट प्रोफेसर पर गरिमा का हुआ चयन

Sun, 09 Oct 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Garima selected on assistant professor in Japan
छिबरामऊ। आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी कर रही गरिमा शाक्य का जापान के विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने घर पहुंच कर बधाई दी।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार की बेटी गरिमा शाक्य का जापान के क्यूशू विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। गरिमा को सितंबर 2021 में क्यूशू विश्वविद्यालय जापान में पोस्ट डाक्टरेट करने के लिए प्रतिमाह ढाई लाख रुपये की सरकार से सहायता प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने के बाद उन्हें इसी विश्वविद्यालय में नौकरी मिल गई। पिता राजेश कुमार ने बताया कि गरिमा ने वर्ष 2017 में कंप्यूटर साइंस में एमटेक की डिग्री प्राप्त की थी। पश्चिम बंगाल के शिवपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चौथे दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएन सिंह, महामंत्री सुशील पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, जयवीर सिंह यादव, संजीव श्रीवास्तव, एमपी सिंह सेंगर, संदीप दीक्षित और राजीव हजेला ने आवास पर पहुंच कर गरिमा के परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed