फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gantantra Diwas,kannauj,kannauj news

गणतंत्र दिवस आज, मेधावी बेटियां फहराएंगी तिरंगा

Mon, 25 Jan 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Gantantra Diwas,kannauj,kannauj news
तिरंगी टोपियां, स्टीकर और झंडियां खरीदते बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिलेभर में मंगलवार को कोविड नियमों का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सरकारी व निजी संस्थाओं में पर्व को लेकर दिनभर तैयारियां होती रहीं। इस बार जिले का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्राएं प्रमुख कार्यालयों में तिरंगा फहराएंगी। जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होगा। यहां सांसद सुब्रत पाठक मुख्य अतिथि होंगे। जिले के अधिकांश सरकारी विभागों की ओर से शहर में झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर बाजारों में तिरंगा झंडे (प्रतीक), बिल्ले, बैज, पट्टियाें, तिरंगा छपी टोपियों की खूब खरीदारी हुई। अभिभावक बच्चों के साथ इन दुकानों पर पहुंचे। इन्होंने खरीदारी की। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की गईं। जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होगा। यहां सांसद सुब्रत पाठक परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। अधिकारियों की ओर से पौधरोपण किया जाएगा। दोपहर में सभी विभागों की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

सात होनहार बेटियां करेंगी ध्वजारोहण
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से तय हुआ है कि इस बार जिले में मेधावी छात्राएं मिशन शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए ध्वजारोहण करेंगी। तिर्वा की छात्रा अंशी डीएम कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगी। आनंदेश्वरी कुशवाहा सीडीओ कार्यालय, चांदनी एसपी कार्यालय, कृति दोहरे एसडीएम सदर कार्यालय, अनामिका राजपूत एसडीएम तिर्वा कार्यालय, आस्था एसडीएम छिबरामऊ कार्यालय व सिमरन सीएमओ कार्यालय में तिरंगा फहराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सांकेतिक अधिकारी बनेंगी 14 बेटियां
मिशन शक्ति के तहत जिले की 14 होनहार बेटियों को बुधवार को सांकेतिक अधिकारी बनाया जाएगा। यह विभागीय कार्य करेंगी। डीएम तिर्वा की छात्रा प्रतिमा देवी बनाई जाएंगी। सीडीओ तिर्वा की आनंदेश्वरी, एसपी तिर्वा की चांदनी, एसडीएम कन्नौज के यहां कृति दोहरे, एसडीएम तिर्वा अनामिका राजपूत, एसडीएम छिबरामऊ आस्था, सीएमओ बनकर छात्रा अरीशा काम करेंगी। इसी तरह जिलास्तरीय अधिकारियों के पद पर भी मेधावी छात्राएं एक दिन की सांकेतिक अधिकारी बनकर कार्य करेंगी। जिला प्रशासन ने 14 छात्राओं को सांकेतिक अधिकारी बनने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है। शासन के इस फैसले से बेटियों में बेहद खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed