{"_id":"6a0df688e64390b0cf09fb20","slug":"gangster-on-all-three-murderers-of-citys-smile-kannauj-news-c-12-knp1038-1530345-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शहर की मुस्कान के तीनों हत्यारोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शहर की मुस्कान के तीनों हत्यारोपियों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। बीते साल 17 दिसंबर को शहर के कुली बाजार की मुस्कान उर्फ जन्नत का जला हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। शुक्लागंज से कार में शव लाकर नेशनल हाईवे के निगोह मोड़ पर शव को जलाया गया था।
कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मुस्कान का पति से विवाद चल रहा था। इस बीच मुस्कान शुक्लागंज निवासी अरसलान के संपर्क में आ गई। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। उसके किसी अन्य युवक के संपर्क में आने के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ। अरसलान ने मित्र एहतिशाम व फिरोजाबाद निवासी सनी उर्फ यासीन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या के बाद शव को जला दिया था। 19 दिसंबर को लछीराम नगला में हुई मुठभेड़ में अरसलान व एहतिशाम को गिरफ्तार किया गया था। सनी को 22 दिसंबर को पूर्वी बाईपास से दबोचा था। इनमें एहतिशाम व अरसलान अभी जेल में हैं, जबकि सनी को जमानत मिल चुकी है।