फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga towards danger, water reached 70 cm above warning point

गंगा खतरे की ओर, चेतावनी बिंदु से 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी

Wed, 04 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ganga towards danger, water reached 70 cm above warning point
कासिमपुर गांव के किनारे तक पहुंचा गंगा का पानी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज । नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने, पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में भीषण बारिश से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में मेहंदीघाट पर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। अब यह खतरे की ओर बढ़ रहा है। दूसरी ओर जिला प्रशासन की तैयारियां अधूरी दिख रही हैं। चार गांवों के किनारों पर गंगा का पानी आ चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को 24 घंटे में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। शाम छह बजे जलस्तर 124.700 मीटर मापा गया। यह चेतावनी बिंदु से 70 सेंटीमीटर ऊपर है। मेहंदीघाट पर गंगा का चेतावनी बिंदु 124.000 और खतरे का निशान 125.970 मीटर पर है। बढ़ते जलस्तर की वजह से मेहंदी घाट के पक्का घाट की तीन सीढ़ियां डूबने से बची हैं। कन्नौज और हरदोई दोनों ओर के श्मशान घाट पूरी तरह डूब चुके हैं। दाह संस्कार ऊपर बने पक्के घाट परिसर में हो रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बसे कासिमपुर, मेहंदीपुर, गुमटियां और चौरा चांदपुर गांव के करीब तक पानी पहुंच चुका है। ऐसे में जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है तो कासिमपुर गांव में सबसे पहले पानी घुसेगा।
विज्ञापन

कासिमपुर गांव के रामनरेश का कहना है कि गंगा का जलस्तर नरौरा से पानी छोड़े जाने की वजह से बढ़ रहा है। यह इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो गांव में पानी घुसने पर दिक्कत हो जाएगी। गांव के मुकेश का कहना है कि प्रशासन ने किनारे बसे लोगों को समय रहते जरूरी सामान सुरक्षित रख लेने के लिए कह दिया है। नदी का पानी करीब आ जाने से गांव के लोगों को रात में चैन की नींद नहीं आ रही है। बहकर आने वाले कीड़ों से लोग डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि जिला प्रशासन गंगा के जलस्तर पर नजर रख रहा है। एसडीएम व तहसीलदार को गंगा के किनारे के गांवों के लोगों को सजग करते रहने के लिए कहा गया है। गांव में पानी घुसता है तो फ्लड यूनिट, पीएसी व पुलिस लोगों की मदद के लिए तुरंत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed