{"_id":"5f3420e38ebc3e61e11f8bda","slug":"ganga-kannauj-news-knp57654076","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर घटा, कटरी वालों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर घटा, कटरी वालों को राहत
विज्ञापन
मानीमऊ। गंगा का जलस्तर गिरने लगा है। गंगा किनारे बसे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह पहले गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 60 सेंटीमीटर नीचे रह गया था। लोगों की धड़कनें तेज हो गई थीं।
एक सप्ताह पहले नरौरा बांध से गंगा में पानी छोड़े जाने और बरसात के पानी से जलस्तर 124.210 सेंटीमीटर पर पहुंच गया था। जलस्तर बढ़ने से कटरी और खेतों की फसलें गंगा में डूब गई थीं। गंगा किनारे बसे कासिमपुर, मेहंदीपुर, गुमटियां, सलेमपुर और बख्शीपुरवा गांव तक पानी आ गया था।
ग्रामीणों के सामने जानवरों के चारे की समस्या खड़ी हो गई थी। पांच दिनों से जलस्तर गिर रहा है। गुरुवार को जलस्तर 123. 670 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। जलस्तर गिरने से कटरीवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
मेहंदीपुर गांव के प्रमोद दुबे बताते हैं कि 2009 में गंगा का पानी खतरे के निशान पर पहुंच गया था। जिससे मेरा एक कमरा गंगा समा गया था। अब गिरनते जलस्तर से हम लोग राहत महसूस कर रहे हैं।