फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ganga ghaat kinaare jala nahin, daphana rahe apanon ke shav

गंगा घाट किनारे जला नहीं, दफना रहे अपनों के शव

Fri, 14 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
ganga ghaat kinaare jala nahin, daphana rahe apanon ke shav
कन्नौज/मानीमऊ। गंगा की तलहटी में शव जलाने के साथ दफन किए जा रहे हैं। गहराई कम होने से कुत्ते नोच रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अमर उजाला टीम गंगा की तलहटी में पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। शवों को जलाने के साथ दफन किया जा रहा था। कुत्ते इन शवों को नोच रहे थे। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

गंगा के दूसरी ओर हरदोई जनपद की ओर शवों को दफन किया जा रहा है। जगह-जगह शव कतार में दफन हैं। इनकी संख्या 40 से अधिक दिखी। इन पर फूल माला के अलावा अगरबत्ती भी जली थीं। कुछ कब्र खुल गई हैं। इन्हें कु त्तों और जंगली जानवरों ने खोला है। अब तक गंगा में केवल बच्चों के शव दफन किए जाते रहे हैं। अन्य शवों को जलाया जाता है। अब यहां का नजारा अलग है। लोग शव जलाने के बजाय तीन फीट गड्ढा खोद कर दफन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इलाकाई लोगों के मुताबिक लकड़ी के अभाव में लोग शव दफन कर हैं। दफन शवों को कुत्ते और कौए खाते रहते हैं। शव गंगा किनारे पड़े होने के बाद भी प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। शुक्रवार को भी लोग गंगा किनारे रेत में शव दफन करते रहे। दूसरी ओर इसी रेती का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग रेत खोदकर शव दफन कर रहे हैं। एक युवक पीपीई किट पहने खड़ा है। ऐसे में संक्रमितों के शव दफन करने की आशंका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि कोविड के चलते उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अब वह ठीक हो गए हैं। उपजिलाधिकारी को भेजकर जांच कराएंगे। अगर ऐसा है तो लोगों को रोका जाएगा।

अंतिम संस्कार में लगती ढाई से तीन क्विंटल लकड़ी
आमतौर पर एक शव को जलाने में ढाई से तीन क्विंटल लकड़ी लगती है। इसका मूल्य छह से आठ रुपये प्रति किलो है। कोरोना काल से पहले यह मूल्य तीन से चार रुपये था। इसके अलावा घी, शक्कर, तिल, पान, धूप, चंदन लकड़ी आदि मिलाकर करीब 1000 रुपये का खर्च होता था। अब यह बढ़कर डेढ़ से दो हजार रुपये हो गया है। इसके इतर बांस व कफन में करीब तीन सौ रुपये लगते थे। अब बढ़कर पांच सौ रुपये तक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed