फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga bath sought the blessing of the sun

गंगा स्नान कर मांगा सूर्य से आशीष

Fri, 10 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 10 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ganga bath sought the blessing of the sun
गंगा में स्नान करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माघ पूर्णिमा पर सूर्य की पहली किरण के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगा सूर्यदेव को नमन किया। भक्तों ने पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। मेले में जमकर खरीददारी की गई। ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस बल तैनात था, गंगा घाट से करीब दो किलोमीटर मियागंज में ही एक बड़े मैदान में बड़े वाहनाें को रोक दिया गया था। इससे किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। गुरुवार देर रात मेहंदी घाट पर श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। लोग ट्रैक्टर से गंगा घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


लोगों ने घाट पर बने अस्थाई टेंट लगा रात गुजारी। सुबह सूर्य उदय से पहले ही माघी स्नान का पुण्य प्राप्त किया। जाम न लगे इसलिए गंगा घाट से करीब दो किलोमीटर पहले ही मियागंज गांव के सामने एक मैदान में टेंपो, ट्रैक्टर और सभी चार पहिया वाहनाें को रोक दिया गया।
विज्ञापन


इससे वहां से घाट तक लोग पैदल ही पहुंचते रहे। सजे बाजार में बच्चों ने खिलौने खरीदे तो महिलाएं अपनी गृहस्थी को का सामान लेती रही। गुगरापुर प्रतिनिधि के अनुसार जलेसर घाट, गोरी घाट, सीताराम आश्रम, चियासर आश्रम, कुसुमखोर आदि गंगा तटों पर सुबह 4 बजे से गंगा में स्नान करने आने लगे। गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-पाठ कर दान पुण्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed