फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga bath immersed three friends, one killed

गंगा नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत

Sat, 26 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 26 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ganga bath immersed three friends, one killed
गंगा - फोटो : अमर उजाला

होली में रंग खेलने के बाद गंगा स्नान करने महादेवी घाट गए तीन दोस्त डूब गए। चीखपुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने दो को बचा लिया, लेकिन तीसरे की डूबने से मौत हो गई। शव घर पर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला निवासी गोपाल गुप्ता (20) पुत्र जगत नारायन गुप्ता गुरुवार को शुभम गुप्ता (20) व एक अन्य दोस्त के साथ रंग खेलने निकला। दोपहर करीब 12 बजे तक रंग खेलने के बाद तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर महादेवी घाट पहुंचे और गंगा स्नान करने लगे।
विज्ञापन


अचानक तीनों युवक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद गोताखोरों ने छलांग लगाकर शुभम गुप्ता व उसके एक अन्य साथी को बचा लिया। लेकिन गोपाल गुप्ता का पता नहीं चला। कई घंटे की तलाश के बाद जब तक गोताखोरों ने गंगा की बीच धारा से उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल बरतन बेंचने का काम करता था। घटना के संबंध में काजीटोला मोहल्ला निवासी श्याम सुंदर वैश्य ने इस मामले में फौती सूचना कोतवाली में दर्ज कराई है। सूचना पाकर मानीमऊ चौकी प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया पुलिस बल के साथ गंगा घाट पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। होली के त्योहार के दिन जवान बेटे की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed