फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga bath immersed three children, a death

गंगा नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक की मौत

Wed, 05 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 05 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ganga bath immersed three children, a death
गोताखोर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सद्दूपुरवा के सामने गंगा स्नान करने गए तीन बालक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दो को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन एक बालक डूब गया। आठ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर शव निकाल पाए।

विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सद्दूपुरवा निवासी राजू पाल का आठ वर्षीय पुत्र विनेश कुमार पाल अपने साथी मयंक (10) पुत्र ललित और गड़रियनपुरवा निवासी कश्मीर (11) पुत्र नरवीर के साथ सुबह सात बजे गंगा स्नान करने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों बालकों ने लंबी दूरी से भाग कर गंगा में छलांग लगानी शुरू कर दी। इसी बीच बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख सुनकर लोग पहुंचे और पानी में कूदकर मयंक और कश्मीर को बाहर निकाल लिया, लेकिन विनेश गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। उधर सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सदर राम गोपाल, नायब तहसीलदार के अलावा नौरंगपुर चौकी प्रभारी सोबरन सिंह मौके पर पहुंच गए। तत्काल उन्होंने एक दर्जन से अधिक गोताखोरों को लगाकर गहरे पानी में बालक की खोज कराई। देर शाम गोताखोरों ने शव को खोज निकाला। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के पोस्टमार्टम के इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नादानी में चली गई जान
गुगरापुर। गंगा में लंबी दूरी की छलांग लगाना ही मासूमों का भारी पड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले सभी दोस्त नदी में स्नान करते रहे। एक दूसरे पर पानी उछाल कर मस्ती करते रहे। तभी कश्मीर पानी से निकलकर रेत में दूर तक पहुंचा और दौड़ता हुआ ऊंचाई से छलांग लगा दी। कश्मीर को छलांग लगाता देख विनेश व मयंक भी छलांग लगाने लगे। तभी कुछ दूरी पर मवेशी चरा रहे किसान बदलू ने लड़कों को रोका। कुछ देर बाद तीनों एक साथ कूदने लगे। बच्चों की यही नादानी उनकी जान की दुश्मन बन गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed